
जय जय श्याम..जय जय श्याम..
जपो रे मन श्याम की माला
बने तेरा रखवाला
जीवन सँवारे तेरा सांवरा
सच्चे मन से श्याम का तू ध्यान धरले
श्याम रस माधुरी का पान कर ले
श्याम की लीला का तू बखान कर ले
अपना भी कुछ कल्याण कर ले
श्याम गुण गाले तेरे काम आएगा
जब भी पुकारो बाबा श्याम आएगा
मन की मुरादें पूरी कर जायेगा
खाली झोली श्याम तेरी भर जायेगा
नाम धन मन की तिजोरी में तू धर
धीरे धीरे इसका तू देखेगा असर
नहीं किसी दुसरे के छीनने का डर
इसके सहारे भव जाएगा तू तर
जपले रे जीवन संवर जाएगा
काम तेरा बिगड़ा सुधर जायेगा
इधर जायेगा न उधर जायेगा
बिन्नू श्याम प्यारे के तू घर जायेगा
संपर्क - +919339973957
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




