
जब से साथी बना मेरा तू दिलदार साँवरिया
Jab Se Saathi Bana Mera Tu Diladaar Saanvariya lyrics
जब से साथी बना मेरा तू दिलदार साँवरिया
उजड़ा चमन मेरा हुआ,गुलजार साँवरिया
सच कहती है ये दुनिया,तुम हो हारे के सहारे
बिन पानी जो नैय्या को,भव सागर पार करा दे
मेरी डूबती नैय्या का तू खेवनहार साँवरिया
उजड़ा चमन मेरा.....
करुणाकर करुणा करते,संकट प्रेमी के हरते
चाहे कैसी हो दुख परेशानी,तुझे देख के वो भी डरते
मुझे हर पल तेरी रहती दरकार साँवरिया
तेरे एहसानों की कीमत,ना कभी चुका पाऊँगा
तेरी कृपा से अपनी,झोली भरता जाऊँगा
"रूबी रिधम" का बस इक तू ही रिश्तेदार साँवरिया
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
