
जब होती करुण पुकार सांवरा आता है
जब होती करुण पुकार,
सांवरा आता है,
जब पड़ती है दरकार,
आता है वो आता है,
तर्ज – मेरी लगी श्याम संग।
द्रोपदी पे जब विपदा आई,
व्याकुल हो गई अबला नारी,
श्याम बचा लो लाज हमारी,
झटपट आए कृष्ण मुरारी,
और बढ़ गया चिर अपार,
नानीबाई ने इसे बुलाया,
सेठ सांवरा बन कर आया,
अरब खरब का भात ये लाया,
नरसी भगत का मान बढ़ाया,
करे भक्तो का बेडा पार,
अंगुली पर गोवर्धन धर्ता,
मीरा का विष अमृत करता,
गज की ग्राह से रक्षा करता,
दुखियों के दुःख पल में हर्ता,
ये तो रहता है तैयार,
संकट में ये बने सहायक,
इससे बढ़कर कौन है नायक,
‘बिन्नू’ इसका बन जा पायक,
इसकी दया ही है फलदायक,
प्रेमी से करता प्यार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


