
जबसे तेरी शरण में आया,
है मेरा परिवार,
ओ बाबा श्याम हमारे,
हो गए वारे न्यारे।।
तर्ज – स्वर्ग से सुन्दर।
जिसने ठिकाना तेरा,
हमको दिया है,
अहसान भारी उसने,
हम पे किया है,
कैसे भूलेंगे जीवन भर,
हम उसका उपकार,
दीन दुखी के तूने,
संकट काटे,
दुखड़े मिटाए सबको,
खुशियां बांटे,
तभी तुम्हे हारे का सहारा,
कहता ये संसार,
रूठे भले ही हमसे,
सारा जमाना,
पर तुम कभी ना हमको,
दिल से भूलाना,
तेरे सिवा ‘सोनू’ को नहीं है,
औरो की दरकार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

