
जय जय जय हनुमान महाप्रभो
जय जय जय हनुमान महाप्रभो,
जय अंजनी के लाला,
महाबीर बजरंगबली तूँ संकट हरने वाला।।
सात समुंदर लांघ गयो ये,
पलक झपकते भाई,
मुंदरी दीन्ही सिया सुध लीन्ही,
लंका जारी धाई,
तूँ अलबेला राम का चेला,
सिया सुध लेने वाला,
महाबीर बजरंगबली,
तूँ संकट हरने वाला।।
अहि रावण को मार गिरायो,
सबके संकट टाले,
राम लखन के प्राण बचाये,
सगरे असुर पछाड़े,
संकट मोचन नाम तिहारो,
काम तुम्हारा आला,
जय जय जय बजरंगबली,
जब जब संकट आयो प्रभु पर,
तब तब भयो सहाई,
तुम्हारे बल की भरत से रघुवर,
निज मुख करत बड़ाई,
‘राजेन्द्र’ राम भजन में हनुमत,
रहता है मतवाला,
महाबीर बजरंगबली तूँ,
संकट हारने वाला।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

