
जय जय श्यामा जय जय श्याम जय जय श्री वृन्दावन धाम
जय जय श्यामा जय जय श्याम,
जय जय श्री वृन्दावन धाम,
जय मथुरा गोकुल गोवर्धन,
जय यमुना सेवा कुञ्ज निधिवन
जय बरसानो जय नन्द गाव
जय जय ब्रिज रज जय जय गो धन
जय जय ग्वाल सखा गोपी जन
जय ब्रिजवासी जय ब्रिज धाम
जय ब्रिज मंडल जय ब्रिज रसिकन
जय जय ब्रिज के संत भक्त जन
जय लता पता अभिराम
मधुप हरी ठाकुर ठकुरानी
जय ब्रिज राजा जय ब्रिज रानी
जय राधा माधव छवि धाम
श्यामा प्यारी कुञ्ज बिहारी जय जय श्री हरिदास दुलारी ,
नन्द नंदन वनवारी की जय जय
श्री ब्रिश्भानु दुलारी की जय जय,
श्री बरसाने वाले की जय जय
अलबेली सरकार की जय जय
तन नीले पट पीले की जय जय
पट पीले तन नीले की जय जय
नटखट नन्द कुमार की जय जय
भोली भानु दुलारी की जय जय
ब्रिज गोपियाँ रिजवाड की जय जय
अति किरपालु सरकार की जय जय
जपो कुञ्ज बिहारी श्री हरिदास
श्री बिठल विपुल बिहारनी दास
श्री सरस दर हरी रसिक अनन्ये
श्री ललित मोहनी पूरण चंद,
मेरो वृन्दावन मेरो वृन्दावन
मेरो बरसानो मेरो वृन्दावन
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
