
जय दुर्गे दुर्गा भवानी,
अष्ट भुजा वाली माता,
अष्ट भुजा वाली माँ,
शक्ति स्वरूपिणी,
भक्तो की रखवाली माता,
एक भुजा शंख माता,
दूजा कमल फूल,
तीजा हस्त चक्र माता,
चौथा माँ त्रिशूल,
जय अम्बे अम्बिका भवानी,
कष्ट हरण वाली माता,
कष्ट हरण वाली माँ,
उद्धारिणी तारिणी,
पंचम भुजा धनुष बाण,
षष्ट गदाधारी,
सप्तम भुजा फरसा माता,
अष्टम कटारी,
जय चंडी रणचण्डिका भवानी,
दुष्ट दलन वाली माता,
दुष्ट दलन वाली माँ,
त्रिनेत्र त्रिगुणमयी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


