
माँ तेरा प्यारा सजा दरबार,
आ गया नवरात्रि त्यौहार,
जय माँ कालका जय माँ कालका,
सदा ही जय जय कार,
माँ तेरी सदा ही जय जय कार....
झूमें नाचे गाएं मैया, हम सब तुम्हे मनाते हैं,
हाँथ जोड़ करें तेरा सुमिरन, तेरा ध्यान लगाते हैं,
भक्त खड़े दरबार तुम्हारे, करने को दीदार,
पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण, माँ के नाम की ज्योत जगे,
जो भी पूजे कालका माँ को, उसके सारे कष्ट मिटे,
माँ काली अपने भक्तो का, करती बेड़ा पार,
जो भी पाया तुमसे पाया, तेरा दिया ही खाते हैं,
दर्शन दो अपने भक्तो को, मिल कर अरज लगाते हैं,
महारानी दरवाज़ा खोलो, सुनलो सबकी पुकार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



