
जयति जय जय हो खाटू धाम,
श्याम का नाम अमर है जग में,
अमर है खाटू धाम,
सब कहते हारे का सहारा,
तीन बाण कर में है धारा,
सुन्दर मुखड़ा सबसे न्यारा,
हम भक्तों को लगता प्यारा,
सबसे सुन्दर रूप सजीला,
सुन्दर तेरा नाम,
बाबा लीले की असवारी,
मोरछड़ी की महिमा भारी,
दर्शन को आते नर नारी,
हाथ निशान उम्मीदें भारी,
खाली झोली भर ले जाते,
बनते बिगड़े काम,
श्याम धणी खाटू के राजा,
हर गरीब को तूने नवाज़ा,
बाबा आज सभा में आजा,
एक बर आकर झलक दिखा जा,
कहे चम्पा चेतन तू रट ले,
श्याम श्याम श्री श्याम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

