
काशीवाले देवघर वाले भोले डमरू धारी
खेल तेरे है नाथ निराले शिवशंकर त्रिपुरारी......
जयति जयति जय काशी वाले,
काशीवाले देवघर वाले,
खेल है तेरे नाथ निराले,
जय शंभू जय जय शंभू,
भोले जय शंभू जय जय शंभू......
जो भी तेरा ध्यान धरे,
उसका सुर नर मान करे,
जनम मरन से वो उभरे,
भोले चरण तुम्हारे जो धरले,
दया करो विष पीने वाले,
भक्तो जनो के तुम रखवाले,
तुम बिन नैय्या कौन संभाले,
ऐसे हो औघड़ दानी,
देते हो वर मनमानी,
भसमा सुर था अभिमानी,
भसमा करने की शैतानी,
तो पार्वती बन विष्णु आए,
दगाबाज को मजा चखाए,
भाग धतूरा फिर आप खाए,
अपनी विपदा किसे सुनाए,
मन में इक आशा है लाए,
श्री चरणों की धूल मिले जो,
नैन हमारे दर्शन पाए,
आस हमारी पूरी करदो,
मेरी खाली झोली भरदो,
एक नज़र मुझपे भी करदो,
जो भी आया तेरे द्वारे,
जागे उसके भाग सितारे,
मैं शरणागत शरण तिहारे,
भोले शरण तिहारे शरण तिहारे,
तरु नही कोई लाखो तारे,
शर्मा को मत भूलो स्वामी,
हे कैलाशी अंतर्यामी,
ओम नमः शिव नमो नामामी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
