Skip to content

जलती रहे शेरों वाली जोत तेरी जलती रहे

Jalati Rahe Sheron Vaali Jot Teri Jalati Rahe lyrics

20
॥ श्री ॥

जलती रहे, शेरों वाली, जोत तेरी जलती रहे ।

जलती रहे, ज्वाला माई, जोत तेरी जलती रहे ।

जलती रहे माँ, जलती रहे, जलती रहे महाँ माई,

जोत, तेरी जलती रहे ।

किसने मईया तेरा भवन बनाया ।

भवन बनाया मईया, भवन बनाया ।

किसने चवर ढूलाया, जोत तेरी जलती रहे...

जलती रहे...

भक्तों ने मईया तेरा भवन बनाया ।

सेवक चवर ढूलाया, जोत तेरी जलती रहे ।

सूहा सूहा चोला मईया अंग विराजे ।

अंग विराजे मईया, अंग विराजे ।

केसर तिलक लगाया, जोत तेरी जलती रहे ।

धूप दीप फल ध्वजा नारियल ।

ध्वजा नारियल मईया, ध्वजा नारियल ।

तेरी भेंट चढ़ाया, जोत तेरी जलती रहे ।

छप्पन भोग चौरासी व्यंजन ।

चौरासी व्यंजन मईया, चौरासी व्यंजन ।

तेरे भोग लगाया, जोत तेरी जलती रहे ।

दूर दूर से यात्री आवे ।

यात्री आवे मईया यात्री आवे ।

आकर शीश निवाया, जोत तेरी जलती रहे ।

ब्रह्मा वेद पढ़े तेरे द्वारे ।

तेरे द्वारे मईया तेरे द्वारे ।

शँकर ध्यान लगाया, जोत तेरी जलती रहे ।

ऊँचे पहाड़ों मईया वास तुम्हारा ।

वास तुम्हारा मईया, वास तुम्हारा ।

नीचे शहर वसाया, जोत तेरी जलती रहे ।

आए हुए का मईया संकट काटो ।

संकट काटो मईया, संकट काटो ।

ख़ुशी मनाता जाए, जोत तेरी जलती रहे ।

॥ जय हो ॥

हिंदी · Read on Bhajan Baan

Share this bhajan with your family

Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

Sponsored
Devotional partner
Advertisement

About this bhajan

Meaning, tradition and how to sing it

जलती रहे शेरों वाली जोत तेरी जलती रहे is a bhajan dedicated to Durga Ji, sung in homes, temples, and community sabhas across India.

The bhajan opens with the line "Jalatii rahe, sheron vaalii, jot terii jalatii rahe |", a verse devotees often recite while lighting the evening lamp or gathering for kirtan.

On this page you can read the complete lyrics in Hindi (Devanagari), Hinglish (Roman transliteration), English translation. Use the language toggle above to switch scripts, adjust the font size for comfortable reading, and save the bhajan to revisit during your next sabha or solo practice.

If you enjoy this composition, explore more bhajan bhajans below. Each one is curated to help you build a devotional reading list that suits your tradition, mood, and occasion.

More bhajans you may like

See all