
जसुदा के जनमो ललनवा,
पलनवा झुलावे हो,
अरे रामा घर घर बाजे रे बधाई,
सोहर सखी गावैं हो।।
अरे रामा द्वारे पे नन्द बाबा आए,
वै सोनवा लुटावैं हो,
रामा दीन्हेउ द्विजन बहु दान,
भोजन करवावैं हो।।
अरे रामा द्वारे पे भोले बाबा आए,
अघोरी बनि आए हो,
रामा दासी से लियो नहीं दान,
जसोदा को बोलावैं हो।।
अरे बाबा कि लेहो सोना चांदी,
दान कि धन या भोजनवा हो,
बाबा की लेहो गज रथ दान,
कि पट मँगवावैं हो।।
अरे मैया ना चाहो धन ना भोजनवा,
ना गो गज वसनवा हो,
मैया ललना को दरश देउ कराइ,
यहै मन भावै हो।।
लेइ आईं जसुदा ललनवा,
दरश करवावैं हो,
भोला दर्शन कियो भरि नैन,
मगन हुई जावैं हो।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





