
ज़माने में उसकी जय जय कार हो जाये
ज़माने में उसकी,
जय जय कार हो जाये,
जिसे शीश दानी से,
प्यार हो जाये,
तर्ज – रब करे तुझको भी।
सुखमय बीते उसका जीवन,
दुखड़े उसके दूर हो,
लक्ष्य उसपे मेहरबां हो,
भंडारे भरपूर हो,
सुखी संपन्न उसका,
परिवार हो जाए,
वो बड़ा ही भाग्यवान है,
उसकी हस्ती आला है,
वो मुकद्दर का धनि है,
वो नसीबों वाला है,
जिसे सांवरे का,
दीदार हो जाए,
मौजों से खतरा है उसको,
और ना तूफानों का डर,
लिख दिया है नाम जिसने,
सांवरे का नाव पर,
बेडा उसका तूफां से,
पार हो जाए,
बादशाहों से भी ऊँचा,
हो जाए उसका मुकाम,
सांवरे श्री श्याम का,
भक्तो जी बन जाए गुलाम,
जो भी सांवरे का,
सेवादार हो जाए,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




