
ज़रा सांवरे बता दे मुझे तुझसे प्यार क्यों है
Ra Saanvare Bata De Mujhe Tujhase Pyaar Kyon Hai lyrics
ज़रा सांवरे बता दे मुझे तुझसे प्यार क्यों है
तेरा इंतज़ार क्यों है
ज़रा सांवरे बता दे
देखा नहीं कभी भी महसूस ही किया है
मेरे मांगने से पहले सबकुछ ही दे दिया है
बिना देखे तुझपे मोहन मुझे एतबार क्यों है
कुछ तो ज़रूर होगा पागल हुआ ज़माना
दिन रात प्रेमियों का तेरे दर पे आना जाना
हर एक की ज़ुबान पर तेरा ही नाम क्यों है
प्रेमी बनु उसी दिन मतलब बिना पुकारूँ
निश्छल हो ये नैना जिस पल तुम्हे निहारूं
पंकज से स्वार्थी पर तेरा दुलार क्यों है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



