
ज़िंदगी में जैसे हालत श्याम रखना
ज़िंदगी में जैसे हालत श्याम रखना,
सदा मुझे अपने साथ श्याम रखना,
तन में समाई सांसे तेरा एहसान है
हर सांस तुझपर मेरी कुर्बान है,
दुनिया में मेरी बस लाज श्याम रखना,
भूलू न कभी भी श्याम ज़िंदगी में तेरा नाम,
लेके तेरा नाम शुरू करू हर एक काम,
मेरे सिर पर हाथ बस हाथ श्याम रखना,
जग है बेगाना सारा तू जो मेरे साथ ही,
तेरे बिना शर्मा की कुछ औकात नहीं,
चरणों में मुझे दिन रात श्याम रखना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



