
ओ माँ जागो जागो शेरावाली , जागो मेहरा वाली
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है
फूट रही सूरज की लाली, जागो ज्योतोवाली
चहचाह रही चिडियो ने, छोड़ा माँ अपना बसेरा है
किरणे सुनहरी चमकी , कोयल ने दिल का तार छेड़ा है
ओ माँ पुष्प हार लाये वनमाली, जागो पहाडोवाली
गाते है गीत झरने, नदियों ने छेड़े माँ तराने है,
ठंडी पवन के झोंके, मन को तो लगते माँ सुहाने है
ओस डूबी है हरियाली, रात गयी मतवाली
आचमन कराती गंगा, मुख धो रहे हैं सिंधु सातो माँ
पूजन को आया लख्खा, जागो जागो जागो शेरोंवाली माँ
सजी आरती की है थाली, जागो भवनों वाली
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



