
जान विच जान आ जाये तेरा दीदार ऐसा है
Jaan Vich Jaan A Jaaye Tera Diidaar Aisa Hai lyrics
जान विच जान आ जाये तेरा दीदार ऐसा है,
मेरे बाबा तेरे सद के तेरा ये प्यार ऐसा है,
तेरे चेहरे में मुझको तो मेरा घनश्याम दीखता है,
कभी बरमा कभी मेरा शंकर कभी मेरा राम दीखता है,
मेरे सोहने मेरे प्यारे तेरा इजहार ऐसा है,
दान कैसे दिया जाता ये दुनिया को है दिखलाया,
शीश दान दे कर के श्याम नाम वर पाया,
ये दुनिया भी दीवानी है तेरा शृंगार ऐसा है
तेरी आँखों में वो घनश्याम बो घन बन के बरसता है,
कभी सिमटे कभी झलके कभी खुल कर बरसता है,
मेरे दिल के बगीचे का गुलो गुलजार ऐसा है,
निगाहे कर्म से बांटे तेरी तगवीर ऐसी है,
लुटाये नाम की मस्ती तेरी तासीर ऐसी है,
जो चाहा मिल गया हम को तेरा दरबार ऐसा है,
मेरे मालिक तेरे चरणों से हमको दूर न करना,
मुसीबत लाख आ जाए हमे मजबूर न करना,
तेरे मोहन ने आजमाया तेरा उपकार ऐसा है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




