
जिस दिन कन्हैया तेरा दर्शन होगा,
उस दिन सफल मेरा जीवन होगा,
मेरा सुंदर सपना अपना कब पूरा होगा,
आया शरण तेरी बनके भिखारी मैं,
तुम तो दयालु प्रभु जी तेरा पुजारी मैं,
होगा मिलन जब तुम्हारा संग होगा,
तन मन धन सब तेरे पर मैंने वारा है,
तेरा दिया मैंने तुम ही को दिया है,
मुझ पर दयालु कब मन तेरा होगा,
कैसा जगत में तूने खेल रचाया रे,
अपना बने ना कोई बने ना पराया रे,
अब तो बता दे तू कब मेरा होगा,
कैसी रे कन्हैया तूने प्रीत निभाई रे,
पहले तू नाता जोड़े फिर दे जुदाई रे,
तरसे नयन आजा की शिक्षण होगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
