
जिसे विश्वास नहीं तेरा हनुमान
जिसे विश्वास नहीं तेरा हनुमान,
उसको शरण नहीं लेते श्रीराम,
राम ही राम बस राम ही राम,
आगे आगे राम, तेरे पीछे पीछे राम,
राम के दीवाने तेरी सच्ची है लगन,
राम के भजन में तू रहता मगन,
तेरे जैसा भगत श्रीराम का नहीं,
राम के सिवा किसी को मानता नहीं,
रात दिन सेवा करे श्रीराम की,
लाल तुझे मानती थी मात जानकी,
माँ ने वरदान दियां खुश हो गया,
भगतों में भगत शिरोमणि हो गया,
दुनियाँ में है नहीं ऐसा कोई काम,
जिसे कर पाये नहीं मेरे हनुमान,
पंडित देव शर्मा
श्री दुर्गा संकीर्तन मंडल
रानियां सिरसा
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



