
जय माँ माता की कहिये
तेरे लगते नही रुपए
मईया जी ने आँखे दी है
इतनी प्यारी आँखे दी है
दर्शन करते रहिए
तेरे लगते नहीं रुपये
जै माता की कहिये
मईया जी ने जीह्वा दी है
इतनी प्यारी जीह्वा दी है
महिमा गाते रहिए
मईया जी ने कान दिए हैं
इतने प्यारे कान दिए हैं
महिमा
मईया जी ने पैर दिए हैं
इतने सुन्दर पैर दिए हैं
मंदिर आते रहिये
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
