
जो भी खाटू आएगा किरपा बरसेगी श्याम की
जो भी खाटू आएगा,
किरपा बरसेगी श्याम की,
फिर दिल भी तेरे नाम का प्यारे,
जान भी तेरे नाम की।।
यार सुदामा चल कर के,
वो द्वार श्याम के आया,
छोड़ सिंघासन दौड़े कान्हा,
झट से गले लगाया,
मार के फक्की चावल की,
खुशियां दे दी जहान की,
मीरा ने भी तेरे नाम का,
पहन लिया था चोला,
राणा की राजधानी भूली,
प्रेम तेरा ना भुला,
जहर का प्याला पी गई मीरा,
सुरत देखी श्याम की,
दुनिया में इक सेठ था नरसी,
जूनागढ़ वाला,
धन दौलत सब बांट के माना,
बेटा मुरली वाला,
ऐसा भात भरा नानी का,
जनता आई कई गाम की,
खाटू में अवतार लिया है,
वो हारे के सहारे,
दुख तकलीफ रहे ना घर में,
करदे वारे न्यारे,
‘धरम’ श्याम का नाम जपे जा,
बात बताऊं काम की,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



