
जिस घर में मां की ज्योत जले वो परिवार चमके,
मैया के गले में देखो हार चमके॥
शीश मैया के मुकुट विराजे,
जिसने भी पहनाया उसका भाग चमके,
जिस घर में मां की ज्योत जले परिवार चमके,
माथे मैया के तिलक विराजे,
जिसने टिका लगाया उसका भाग चमके,
गले मैया के हरवा सोहे,
जिसने भी बनाया उसका भाग्य चमके,
हाथ मैया के मेहंदी सोहे,
जिसने भी लगाई उसका भाग चमके,
पैर मैया के पायल सोहे,
जिसने भी पहनाई उसका भाग चमके,
रंग मैया के चुनरी सोहे,
जिसने भी ओढ़ाई उसका भाग चमके,
भोग मैया के हलवा सोहे,
जिसने भी खिलाया उसका भाग्य चमके,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



