
झूला झुलत बिहारी वृंदावन में
Jhuula Jhulat Bihaari Vrindaavan Mein lyrics
By Bihari and Bhanu
झूला झुलत बिहारी वृंदावन में,
कैसी छाई हरियाली इन कुंज में,
इन नन्द को बिहारी उन भानु की दुलारी,
जोड़ी लागे अति प्यारी बसी नयनन में,
यमुना के कूल बहे सुरंग दुकूल में,
और खिल रहे फूल इन कदमन में,
गौर श्याम रंग घन दामिनी के संग में,
भई अखियां अपंग छवि भरी मन में,
राधा मुख और नैना श्याम के चकोर,
सखियन प्रेम डोर लगी चरणन में,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
