
ठोकरे जग की खाए हम
नजर दया की संवारे इक बार करो,
शरण पड़े को बाबा अब सवीकार करो,
दर दर भटके अब तेरे दर आये है,
हारे है हारो का ना इनकार करो,
साथ तेरा साथ तेरा,
साथ तेरा मिल जाए तो फिर सुधर जाएगा ये जनम,
ठोकरे जग की खाए हम,
मेरे श्याम कभी तो खबर लो आस तुमसे लगाये हम,
करुनानिधि अब हो करूणा दिखलाओ तुम,
धीर छुट ता आकर धीर बंधाओ तुम,
वक़्त दिशा हालत के आगे हारे हम,
काल की बाबा अब तो चाल फिराओ तुम,
तेरी मेहर तेरी मेहर,
तेरी मेहर की जो नजर हो पल में थम जायेगे सारे गम,
हम ने सुना दरबार तेरा निराला है,
हर वेचारो का बाबा रखवाला है,
आँखों को पड लेता तू आँखों से,
सचा लखदातार तू खाटू वाला है,
तेरी डगर तेरी डगर,
तेरी डगर बाबा चले हम गोलू चाहे किरपा हर दम
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


