Skip to content

ढोलक पर गाने वाले

20
॥ श्री ॥

अगर आप ढोलक भजन लिरिक्स

की को ढूढ़ रहे है तो आप सही जगह पर है हम यहाँ पर आपको सबसे बढ़िया बहुत ढोलक भजन की लिस्ट प्रदान करने वाले हैं।

हिंदी लिरिक्स ढोलक भजन लिरिक्स की एक अच्छी सूची प्रदान करती है जो आपको ढोलक पर गाए जाने वाले भजनों के लिरिक्स के बारे में जानकारी देती है।

इसमें गणेश ढोलक भजन लिरिक्स, ढोलक माता भजन लिरिक्स, कृष्णा ढोलक भजन लिरिक्स और ढोलक मंजीरा वाले भजन लिरिक्स शामिल हैं।

ढोलक बजाऊं सारी रात, मैयाजी तुम्हे सोने ना दूंगी।

सोने ना दूंगी,मैया सोने ना दूंगी भजन सुनाऊं सारी रात,

मैया जी तुम्हे सोने ना दूंगी मैयाजी तुमको सोने ना दूंगी।

माथे मैया जी के टीका सोहे।टीका सोहे बिंदिया सोहे

सिंदूर चढ़ाऊं सारी रात,मैया जी तुम्हे सोने ना दूंगी।

सोने ना दूंगी,मैया सोने ना दूंगी।

भजन सुनाऊं सारी रात,मैया जी तुम्हे सोने ना दूंगी।

कान मैया के कुंडल सोहे। कुंडल सोहे झुमके सोहे।

गजरा सजाऊं सारी रात,मैया जी तुमको सोने ना दूंगी।

ढोलक बजाऊं सारी रात, मैयाजी तुमको सोने ना दूंगी।

भजन सुनाऊं सारी रात,मैया जी तुमको सोने ना दूंगी।

हाथों में मैया जी के कंगन सोहे कंगन सोहे चूड़ी सोहे।

मेहंदी लगाऊं सारी रात,मैया जी तुम्हे सोने ना दूंगी।

पावों में मैया जी के पायल सोहे पायल सोहे बिछुवा भी सोहे।

चरण धुलाऊं सारी रात,मैया जी तुम्हे सोने ना दूंगी।

भोग मैया जी के हलवा छोले हलवा छोले मेवा नारियल।

भोग लगाऊं सारी रात,मैया जी तुमको सोने ना दूंगी।

बजती है ढोलक बजाने वाला चाहिए,

आती है मईया बुलाने वाला चाहिए,

बच्चो से मईया कभी रूठ भी जाये तू,

मानती है मईया मनाने वाला चाहिए,

सारे बोलो जय माता दी,

करो सहाई जय माता दी,

श्री बाण गंगा जय माता दी,

पानी ठंडा जय माता दी,

गोते लालो जय माता दी,

मल मल नहालो जय माता दी,

जयकारे लालो जय माता दी,

रुखा सुखा जैसा भी भोग जो लगाएगा,

खाती है मईया खिलाने वाला चाहिए,

माँ चरण पादुका जय माता दी,

तुम सिर को झुकाओ जय माता दी,

जय दर्शन देगी जय माता दी,

फिर कटे चौरासी जय माता दी,

बेटी भी बोले जय माता दी,

बहु भी बोले जय माता दी,

सासु भी बोले जय माता दी,

मईया जी को लाल चुनर चोला बड़ा प्यार है,

सजती है मईया सजाने वाला चाहिए,

माँ तुम्हे बुलाये जय माता दी,

माँ किरपा बरसाए जय माता दी,

माँ भाग सवारे जय माता दी,

माँ पार उतरे जय माता दी,

माँ ज्वाला देवी जय माता दी,

माँ माँ चिंतापूर्ण जय माता दी,

माँ नैना देवी जय माता दी,

माँ कालका रानी जय माता दी,

मईया के हरदम भरे ही भंडारे है,

भरती है झोलीया फ़ैलाने वाला चाहिए,

आज तो मंदिर में बाज रही ढोलक,

नाच रही गौरा मैया आई कैसी रौनक

गणपति जी आए रिद्धि भी आई,

रिद्धि भी आई सिद्धि भी आई,

हो नाच रही रिद्धि मैयाआई कैसी रौनक,

ब्रह्मा जी आई ब्रह्माणी भी आई,

मंदिर में बजने लगी है देखो ढोलक,

मैया सरस्वती भी नाचे आई कैसी रौनक,

विष्णु जी आए लक्ष्मी भी आई,

नाच रही लक्ष्मी मैया आई कैसी रौनक,

शंकर जी आए गौरा माँ भी आई,

राम जी आए सीता माँ भी आई,

नाच रही सीता मैया आई कैसी रौनक,

कान्हा जी आए राधा माँ भी आई,

नाच रही आए मैया आई कैसी रौनक,

कान्हा बिन चैन पड़े कैसे,

दिन कट जाए रात कटे कैसे

जिस जिसने तेरा नाम लिया,

आकर के कन्हैया तूने थाम लिया ॥

द्रौपदी ने तुम्हें पुकारा है,

तूने आकर दिया सहारा है

तेरे बिन लाज बचे कैसे,

तेरे बिन चीर बढ़े कैसे,

मीरा ने तुम्हें पुकारा है,

तेरे बिन जहर पचे कैसे,

नरसी ने तुम्हें पुकारा है,

तेरे बिन भात भरे कैसे,

प्रहलाद ने तुम्हें पुकारा है,

तेरे बिन प्राण बचे कैसे,

हरिश्चंद्र ने तुम्हें पुकारा है,

तेरे बिन घड़ा उचे कैसे,

दिल तुमसे लगा है ओ सांवरे

मन तुमसे लगा है ओ सांवरे

तेरे माथे मुकुट है ओ सांवरे,

उसमें हीरा जड़ा है ओ सांवरे,

सुन ओ सँवारे

तेरे नैनों में कजरा ओ सांवरे,

तू तो नटखट बड़ा है ओ सांवरे,

तेरे अधरों मुरलिया ओ सांवरे,

उसमें जादू भरा है ओ सांवरे,

तेरा पीला पीताम्बर ओ सांवरे,

उसमें गोटा लगा है ओ सांवरे,

तेरे पैरों पायलिया ओ सांवरे,

उसमें घुंघरू जड़ा है ओ सांवरे,

हमने देखी तुम्हारी राधा बड़ी,

उनमें नखरा भरा है ओ सांवरे,

तेरे लाखों भगत है ओ सांवरे,

उनमें भाव भरा है ओ सांवरे,

तेरी काया निर्मल हो जायेगी,

तू कर ले व्रत ग्यारस का,

तू कर ले भजन हरि का,

क्यों बेटा बेटा करता है,

यह बेटा साथ ना देता है,

बेटा बहुओं के हो जायेगे,

क्यों बहुएं बहुएं करता है,

यह बहुएं साथ ना देती हैं,

बहूऐ तो न्यारी हो जायेगी,

बेटी ससुराल चली जायेगी,

क्यों पोती पोते करता है,

यह पोते साथ ना देते हैं,

पोते परदेस चले जायेगे,

क्यों मेरा मेरा करता है,

यहां पर कुछ भी नहीं तेरा है,

सब पड़ा यहीं पर रह जायेगा,

तू सतगुरु जी के गुण गा ले,

जीवन अपना सफल बना ले,

तू भव से पार उतर जायेगा,

ढोलक बाज रही मंदिर में, हमारो मन शंकर से लाग्यो

शंकर से लाग्यो हमारो मन शंकर से लाग्यो

कहां से आए शिव शंकर जी कहां से आए हनुमान

कैलाश से शिव शंकर आए सालासर हनुमान

कहां पर उतरे शिव शंकर जी कहां पर यह हनुमान

मंदिर में उतरे शिव शंकर जी चरणों में हनुमान

क्या तो पहने शिव शंकर जी क्या पहने हनुमान

मृग छाला पहने शिव शंकर लाल लंगोटा हनुमान

जमुना किनारे मेरो गाँव,

साँवरे अई जइयो ॥

जो कान्हा मेरो गाँव ना जाने,

गाँव ना जाने, मेरो गाँव ना जाने,

‘बरसानो मेरो गाँव,

जमुना किनारे मेरी ऊँची हवेली,

उँची हवेली, मेरी उँची हवेली,

बैठक आलिशान,

मैं महलन की राज कुमारी,

राज कुमारी, मैं राज दुलारी,

पिता मेरे वृषभान,

अंजनी के लाल कहाँ सो रहा है तेरी दुनिया में क्या हो रहा है

सबकी बिगड़ी बनाने वाले बाबा अब हमारी भी बिगड़ी बना दो

तन मन से बोलो यह छोटा सा नाम -श्री राम जय राम जय राम जय जय राम

गौरा तेरे लाला को सबसे पहले मनाते हैं

मंदिर में सोए हनुमान जी कोई जाके जगा दो

मेरे अंगना मे तुलसा खड़ी कन्हैया जी को प्यारी लगी

बजाओ राम नाम की ताली

मैंने जीवन अर्पण कर दिया भगवान के लिए

हमारे जीवन में संगीत का एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है जो मनुष्यो को उनकी आत्मा और धर्म से जोड़ता है।

सनातन धर्म में संगीत का बहुत ही महत्त्वपूर्ण स्थान है भजन, प्रार्थना भक्तिपूर्ण गाने, अहम हिस्सा हैं हिंदू धर्म में जो भगवान की भक्ति में गीतों के रूप में गाए जाते हैं।

प्राचीन काल से ढोलक वाद्य उपकरण, जो भजन के गीतों को अधिक सुरीला बनाता है।

ढोलक पर गाने वाले भजन लिरिक्स बहुत ही मधुर और सुरीले होते हैं।

इनमे एक तरह की रिधम होती है जो इन लिरिक्स को सुनते हुए आप अपने मन को शांत कर सकते हैं ।

इनको सुनते हुए मनुष्य भगवान की भक्ति में खो जाते हैं।

ढोलक भजन लिरिक्स वास्तव में आपके जीवन को एक नया स्तर देते हैं जो आपको भगवान की ओर करीब ले जाता है।

ढोलक भजनों में सुनने वाले लोगों को भगवान की भक्ति का अनुभव होता है।

ढोलक की ताल के साथ गाये जाने वाले भजन एक नई ऊर्जा प्रदान करता है ।

इन भजनों की रचना भक्ति पूर्ण लेखकों द्वारा की जाती है, जो अपनी धार्मिक आस्था को अपने लेखों के माध्यम से व्यक्त करते हैं।

गीतों को सुनने वालों को आंतरिक शांति देते हैं और उन्हें एक साथ होने और भगवान की भक्ति में लीन होने का अनुभव कराते हैं।

कई लोग तो नाचने लगते है इस तरह भक्ति में लीन हो कर हैं।

सामान्य रूप से, ढोलक भजन लिरिक्स धार्मिक समारोहों, लेडीज संगीत, संगीत कार्यक्रमों और मंदिरों में सुनाए जाते हैं।

लेकिन आजकल इन भजनों को आसानी से घरों में भी सुना जाता है जो इनके पाठकों को इन भजनों का आनंद लेने में मदद करता है।

इन लिरिक्स में आमतौर पर धार्मिक महापुरुषों के जीवन की कहानियां, उनके अद्भुत कर्म और उनकी आस्था पर विवरण होते हैं।

यह भजन लिरिक्स उन लोगों के लिए भी उपयोगी होते हैं जो धार्मिक समय बिताना चाहते हैं।

ढोलक भजनों

में कई भक्तिमय गाने होते हैं जो अपने मधुर लिरिक्स और ढोलक के संगीत के कारन से लोगों को आकर्षित करते हैं।

गणेश ढोलक भजन लिरिक्स, ढोलक माता भजन लिरिक्स, कृष्णा ढोलक भजन लिरिक्स और ढोलक मंजीरा वाले भजन लिरिक्स इनमें से कुछ उदाहरण हैं।

ये भजन लिरिक्स आमतौर पर हिंदी में लिखे जाते हैं, लेकिन कुछ भजन लिरिक्स अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध होते हैं।

॥ जय हो ॥

हिंदी · Read on Bhajan Baan

Share this bhajan with your family

Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

Sponsored
Devotional partner
Advertisement

About this bhajan

Meaning, tradition and how to sing it

ढोलक पर गाने वाले भजन लिरिक्स is a bhajan dedicated to Krishna Ji, sung in homes, temples, and community sabhas across India.

The bhajan opens with the line "Agar aap dholak bhajan liriks", a verse devotees often recite while lighting the evening lamp or gathering for kirtan.

On this page you can read the complete lyrics in Hindi (Devanagari), Hinglish (Roman transliteration), English translation. Use the language toggle above to switch scripts, adjust the font size for comfortable reading, and save the bhajan to revisit during your next sabha or solo practice.

If you enjoy this composition, explore more bhajan bhajans below. Each one is curated to help you build a devotional reading list that suits your tradition, mood, and occasion.

More bhajans you may like

See all