
गौरी सुत गणराज पधारो,
आके सारे काज सवारों ।
तुझको आना होगा तुझको आना होगा,
सारे देवो में पहले तुझको मनाये,
तुहि दयालु सारे वीगन हटाए ।
फिर जाके प्यारे बाबा शिव के दुलारे,
दुखडो से देवा हमको उबारो ।।
रिद्धि सीधी के दाता आप कहाये,
किरपा दिखाओ बाबा गुण तेरे गये ।
भक्तो की नैया अब है तेरे सहारे,
अटकी कश्ती को आके पार उतरो ।।
मालया गिरी चन्दन का टिका लगाउ,
लड्डुवन का तेरे देवा भोग लगाउ ।
हर्ष दीवाना तेरी बात निहारे,
मेरे भी अटके सारे काज सुधारो ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

