
तुझे कौन सा भजन सुनाऊं,
बाबा तुझको कैसे रिझाऊं,
मैं कुछ भी समझ ना पाऊं,
बाबा क्यों मैं हारा जाऊं,
एक बार आ जाओ मेरे श्याम,
मेरे श्याम मेरे श्याम,
तर्ज – तुझे सूरज कहूं या चंदा।
टूटे हुए इस दिल से,
मैं झुमके कैसे गाऊं,
ये घाव है इतने गहरे,
मैं इनको कैसे छिपाऊं,
बाबा अब तो मरहम लगा दो,
उपचार मेरा तुम कर दो,
सदियों से ‘सुरेश’ ने सुना है,
तू है हारे का सहारा,
मैं हारा इस जिंदगी में,
नहीं कोई मेरा सहारा,
हारे के सहारे आओ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

