
तुम मालिक हो मैं नौकर हूं
तुम मालिक हो मैं नौकर हूं,
ये बात समझ भी जाया करो,
मैं रोज ही तकता रहता हूं,
कभी सेवा में अपनी लगाया करो,
तुम मालिक हो....
तुमने मुझको इतना दिया है,
श्याम हो हो....
कैसे तुम्हारा शुक्र करूं मैं,
अरदास सदा ही कहती है,
कभी दास भी कह के बुलाया करो,
मीरा और नरेश ने पुकारा,
झट से दौड़े आए हो तुम,
सांसों की माला जपती है,
कभी घर मेरे भी आया करो,
हारे का साथी हो कहाते,
जग में ऐसा नाम तुम्हारा,
सब हार दिला कर तुम भगवन,
बस जीत मेरी बन जाया करो,
भक्तों के सब काम बनाते,
एक पल का आराम नहीं है,
चरणों को दबाने की सेवा,
"अनिल" पर भी फरमाया करो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




