
तुम रूठे रहो मोहन हम तुमको मना लेंगे
Tum Ruuthe Raho Mohan Ham Tumako Mana Lenge lyrics
तुम रूठे रहो मोहन हम तुमको मना लेंगे,
आंहो में असर होगा घर बैठे बुला लेंगे,
तुम कहते हो मोहन हमें माखन प्यारा है,
एक बार तो आ जाओ माखन ही खिला देंगे,
तुम कहते हो मोहन हमें मधुबन प्यारा है,
एक बार तो आ जाओ मधुबन ही बना देंगे,
तुम कहते हो मोहन हमें मुरली प्यारी है,
एक बार तो आ जाओ मुरली ही मंगा देंगे,
तुम कहते हो मोहन हमें राधा प्यारी है,
एक बार तो आ जाओ राधा से मिला देंगे,
तुम कहते हो मोहन हमें कहां बैठओगे,
इस दिल में तो आ जाओ पलकों पर बिठा लेंगे,
लगी आग जो सीने में तेरे प्रेम जुदाई की,
इस दिल की लगी को हम लगी दिल से बुझा देंगे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

