
हे तुलसी मैया सदा कृपा बनाये रखना
इस अंगना को सदा मेह्काये रखना,
विष्णु प्रिया भगतन की प्यारी,
तीन लोक तेरी छठा निराली,
छत्र छाया ये अपनी बनाये रखना,
दुःख संकट न कोई सताए,
विपता ना कोई हम को डराए,
अपने आँचल में हम को छुपाये रखना
सरल स्भाब आप अति भावे,
वास आप का सुख पोह्चावे,
प्रेम किरपा सदा ये बरसाए रखना
शाली ग्राम संग सदा तुम्हारे,
सब भगतन के काज सवारे,
प्रीत भगतो से सदा ही निभाये रखना
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


