
तू आगे आगे चल बाबा मै पीछे पीछे आऊंगा
तू आगे आगे चल बाबा,
मै पीछे पीछे आऊंगा,
अपने असुवन की धारा से,
तेरे चरण पखारुंगा,
जब भी ठोकर खाई मैंने,
तुमको पास ही पाया है,
अपनी हर उलझन का हल,
बाबा तुमसे पाया है,
जब भी तुमको याद किया,
साथ तुम्हे हम पाते है,
मैरा सावरा पलभर मे ही,
दौड़े दौड़े आते है,
जब भी आया खाटूनगरी,
मै तुझमे ही खो गया,
तेरा दर्श पा करके बाबा,
मै भी तेरा हो गया,
सिर पर रखदो हाथ मेरे,
ये जीवन सफल बना देना,
मोर छड़ी की छाया कर,
सब कष्टो को मिटा देना,
आ कर के अब गले लगालो,
ये जीवन अब तेरा है,
कुलदीप का तेरे चरणो मे,
रहता हरदम डेरा है,
गायक / प्रेषक – कुलदीप शर्मा।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


