
तू भज ले राम नाम अर्जेंट,
आना जाना यहां निरंतर कोई ना परमानेंट,
काम क्रोध मद लोभ के खुल रहे रेस्टोरेंट,
खा लो पी लो मौज उड़ा लो करना पड़े पेमेंट,
राम भजन और दान पुण्य किया ना डेवलपमेंट,
क्या ईश्वर को पेश करेगा अपना डॉक्यूमेंट,
भज ले राम नाम अर्जेंट......
कोट पैंट और टाई लगाकर बन रहे अप टू डेंट,
ना जाने इस जीवन का कब हो जाए एक्सीडेंट,
कॉल बली का आने वाला गिरफ्तारी वारंट,
भूल जाएगा एक ही पल में सुनने का जजमेंट,
यह मेरा है वह मेरा है कर रहा एग्रीमेंट,
लेखा सबको देना होगा लेडी हो या जेंट्स,
जीवन देने वाले प्रभु से हो बैठा अब्सेंट,
संतों की शिक्षा ना लेकर बना ना स्टूडेंट
कुकर सूकर बनकर आया रेड कैंट एलीफेंट,
ईश्वर ने कृपा करके नर्तन दिया तुझे प्रजेंट,
सद ग्रंथों का सार यही है सार है एक्सीडेंट,
प्रभु शरण में आजा नहीं तो तेरे उड़ जाएंगे तंबू टेंट,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


