
तू मेरा ही सांवरा है
तू मेरा ही सांवरा है, कहता हूं ये महफिल में,
मैं भटक रहा था दर दर, तूने बिठाया दिल में ।
तेरे नाम के तो प्रेमी, लाखों भरे है बाबा,
कोई मनाता तुझको, कोई रिझाता बाबा,
एक फूल क्या चढ़ाऊं, नहीं हूं तेरे काबिल मैं,
था भीड में अकेला, न कोई काम आया,
सबने किया किनारा, तूने गले लगाया,
तुम साथ यूं ही रहना, हरदम सभी मुश्किल में,
आया शरण तुम्हारी, ले ठोकरें सभी की,
नेहा से नेह बाबा, न तोड़ना कभी भी,
रास्ता दिखाना हरदम, आगे सभी मंजिल में,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




