
तू ही कन्हैया तू ही लखदातार है,
लखदातार है तू लीले का सवार है,
सांवरे तेरी तो लीला अपरम्पार है,
मोहना तू ही लखदातार है।
आज लगे दुनिया दीवानी तेरे नाम की,
गली गली चर्चा है खाटू वाले श्याम की,
तर्ज – आजा तेनु अखियां उडीक दिया।
सूरत पे तेरी तन मन वारा है,
नैनो के रस्ते दिल में उतारा है,
तू ही बड़ा सेठ बाबा तू ही साहूकार है,
लूटो जिसे लूटना है खुला भंडार है,
फागण महीने न्यारे खाटू के नज़ारे है,
गूंजे आसमान पे श्याम जयकारे है,
जो भी फरियादी आके करता पुकार है,
खाली नहीं जाता वो तो तेरा एतबार है,
भर भर ‘अंजलि’ सौगातें भरे रखता,
वो तर जाए जिसे प्रेम से तू तकता,
तेरे दरबार हर ‘दुआ’ स्वीकार है,
तर गया देखो ‘सरल’ जैसा गुनहगार है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




