
आ जाओ भोले बाबा मेरे मकान मे,
तेरा डम डम डमरू बोले सारे जहान में.....
सुन डमरू की आवाज, गणपति जी आ गये,
रिद्धि सिद्धि को लेकर के मेरे मकान मे,
आ जाओ…..
सुन डमरू की आवाज, कान्हा जी आ गए,
राधा माँ को लेकर के मेरे मकान मे,
सुन डमरू की आवाज, विष्णु जी आ गए,
लक्ष्मी माँ को लेकर के मेरे मकान मे,
सुन डमरू की आवाज, ब्रम्हा जी आ गए,
माँ सरस्वती को लेकर मेरे मकान मे,
सुन डमरू की आवाज, श्री राम आ गए,
सीता माँ को लेकर के मेरे मकान मे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

