
तेरा दरबार मैया सुहाना लगे,
यहाँ आकर के शीश झुकाते सभी,
जहाँ भक्तो की लम्बी कतारे लगी,
बिगड़ी किस्मत वही पे बनाते सभी,
माँ के अंचल का साया है संसार पर,
अपने भक्तो पर रहती है उनकी नजर,
ध्यान धरते ही पल भर में किस्मत जगे,
खाली हाथ किसी को लौटाती नहीं,
माँ की ममता जगत में अनमोल है,
उनकी कृपा का जग में नहीं तोल है,
नाम लेते ही पल भर में संकट कटे,
मेहरावली तभी माँ को कहते सभी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




