
तेरा मेरा करता क्या बावरिया,
तेरा मेरा मेरा तेरा,
करता क्या बावरिया,
यह सब है ईश्वर की माया,
क्या मेरा क्या तेरा,
खाली हाथों आया बंदे,
खाली हाथों जायेगा,
जैसा बोया वैसा पाया,
यही साथ में जायेगा,
राम नाम की झटपट मनवा,
बांधो नी गठरियाँ,
झूठे है सब रिश्ते नाते,
झूठा है जग सारा,
सच्चा नाम प्रभु का प्यारे,
सच्चा एक सहारा,
इस अनमोल रतन के खातिर,
अर्पण कर दे उमरिया,
जो भी तेरे दर पे आए,
खाली हाथ न वो जाये,
जो भी तू दे सकता है,
देते क्यूँ यू शरमाऐ,
क्या जाने कब वेष बदल के,
आ जाऐ सांवरिया,
स्वर – संत श्री अमृतराम जी महाराज।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
