
तेरा साथ छूटे न
तुम इतनी रेहमत करना तेरा नाम जपता रहु,
तेरा साथ छूटे न ये बंधन टूटे न चाहे धुप में तपता रहु,
जय श्री श्याम श्याम श्याम बोलो जय श्याम,
तेरा गुण गान करू मैं सुबहो शाम करू,
तेरे नाम से ही बाबा अपने हर काम करू,
तू थाम ले ऊँगली मेरी तेरे संग मैं चलता रहु,
तू है जो साथ मेरे किसी और का क्या करना ,
तेरी हो छतर छाया फिर क्यों मुझे डरना,
बिना दर के जियु मैं बस तुम से डरता रहु,
चरणों का दास बनु माँ बाप की सेवा करू,
सत्ये की और चलु तन मन से कर्म करू,
तू ऐसा वर दे बाबा शुभ काम करता रहु,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
