
तेरी कृपा से ओ माता.... चलता है परिवार मेरा,
जग ये फीका लागे, जब से देखा दरबार तेरा,
दुनिया दारी देखली हमने, झूठा है पूरा संसार,
शेरावाली तेरे जैसा करता ना कोई जग में प्यार,
क्यों मैं जग से प्रीत लगाऊ,
जग से क्या है नाता मेरा,
लाख कोशिश बाद भी जब उम्मीद का सूरज ढलता है,
माँ से मिल के कह दूंगी सब तेरी मर्जी से चलता है,
जब तक तन में सास रहे, करती रहू गुणगान तेरा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

