
तेरी कृपा से ही चले परिवार सांवरे
तेरी कृपा से ही चले,
परिवार सांवरे,
तेरे भरोसे पे पले,
घर बार सांवरे,
रखी सदा ही आपने,
इज्जत गरीब की,
बदली सदा ही आपने,
रेखा नसीब की,
तुमने संभाला है मुझे,
हर बार सांवरे,
मुझको शरण में आपकी,
कोई नहीं कमी,
करती है शुकर आपका,
आँखों की ये नमी,
पकड़ा है हाथ आपने,
सरकार सांवरे,
मांगी ना हमने आपसे,
दौलत जहान की,
पूंजी मिली है आपसे,
मुझको ईमान की,
सेवा का अपनी दे दिया,
उपहार सांवरे,
करता रहूँ मैं सांवरे,
तेरी ही बंदगी,
सेवा में गुजरे आपके,
‘रोमी’ की ज़िन्दगी,
करना सदा ये दास पे,
उपकार सांवरे,
गायक – रोमी जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

