
तेरी जय जगदम्बे,
तेरी जय जय अम्बे,
तेरा पचरंग चोला मन भाये,
चुंदरिया की झालर,
करे झिलमिल झिलमिल,
तुझे देखके देवता हर्षाए,
तर्ज – बिंदिया चमकेगी।
ब्रम्हा विष्णु मनाए,
तुझे मैया,
रिझावे तुझे शिव शंकर,
भैरव चवर ढ़ुलावे तुझको,
धूम है तेरी घर घर,
तू आदि शक्ति बड़ी है तू दाती,
तेरी ज्योति अखंड ना बुझ पाए,
तेरी जय जगदंबे,
चौसठ जोगन,
करे है तेरा सुमिरन,
तू आदि शक्ति रणचंडी,
दर्शन अपना देकर,
करदे मन की ज्वाला ठंडी,
दर पे बुलवा ले,
झलक इक दिखला दे,
मैया काहे मुझे तू तरसाए,
माता काली काली हो माता काली,
कलकत्ते वाली जय काली,
जामनगर की ज्वाला माई,
चंडीगढ़ की चंडी,
तू देवी ममता की,
ओ मेरी देवी मनसा जी,
तेरे तेज से सूरज शर्माए,
सोणी सोणी गुफा है तेरी सोणी,
राणी कल्याणी ओ दाती,
तेरी बाण गंगा में नहाने,
आती है भीड़ भारी,
तेरे चरणों में तेरे दर्शन से,
तेरे भक्त का हर दुःख मिट जाए,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


