
तेरी जय जय जय माँ शारदे,
भक्तो को अपने तार दे,
तू आदि शक्ति माँ जगदम्बा,
आये तेरे द्वारे,
झूम झूम के बोल रहे है,
माँ तेरे जयकारे,
माँ हमको अपना प्यार दे,
ऊँचे पर्वत भुवन है तेरा,
सब की तू रखवाली,
सब की करती तू रखवाली,
मैया मैहर वाली,
माँ हम पे ममता वार दे,
मैया मैहर वाली सुनले,
अर्ज हमारी माता,
जो भी तेरे द्वारे आये,
सोये भाग्य जगाता,
माँ हम को भी अब दुलार दे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
