
तेरी जय हो जय हो पवनकुमार,
दोहा – हनुमत तेरी शान निराली,
लंबी लगी है कतार,
जय हो तेरी मेरे बाबा,
बालाजी सरकार।।
तेरी महिमा बाबा अपरंपार।।
रामदूत तुम हो बलशाली,
पवनपुत्र की शान निराली,
तेरी जय हो जय हो पवन कुमार,
संकट मोचन नाम तुम्हारा,
बाल रूप अति सुंदर प्यारा,
मां अंजनी के लाल,
सालासर में धाम है तेरा,
लगता है भगतों का डेरा,
सुनता सबकी पुकार,
तेरी कृपा बड़ी है निराली,
‘नम्रता’ करे पुकार,
स्वर – नम्रता कुशवाह जलपरी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

