
तेरी जय हो मोहन राम,
जंगल में मंगल करदे,
जो लेता तेरा नाम,
तेरी जयहो मोहनराम,
बाबा इंद्रासन से आया,
खोली में आसन लगाया,
तेरी अद्भुत देखी माया,
मेरे ऐसे हैं घनश्याम,
जो तेरे जोहड़ ने छांटे,
खुश होकर शक्कर बांटे,
खुश होकर हलवा बांटे,
तू सबके दुखड़े काटे,
मेरे ऐसे मोहनराम,
तेरी भरी जलहरी देखी,
तेरी माया न्यारी देखी,
तेरी लगी कचहरी देखी,
सुख से बसो मिलकपुर धाम,
गायक – प्रवेश शर्मा।
प्रेषक – मनु देव शर्मा।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



