
तेरी नज़र हर खबर रखती मेरे श्याम
तेरी नज़र हर खबर रखती मेरे श्याम
जिसने किया भरोसा वो पतवार बनती है
तुमसे ही आस है बाबा विश्वास है
शरणागत में खड़ा हूँ तेरे निर्धन की अरदास है
तुमसे ही आस है.............
आगे आगे चलना तू बाबा ओ मेरे
अनजाना हूँ कहना मैं भरोसा तेरे
साथी की तलाश है मनडे की प्यास है
पापी मन ये डोले दुनिया की रफ़्तार में
एक बराबर सारे बाबा तेरे दरबार में
नैनो में आस है चरणों में दास है
तू सब कुछ जाने बाबा छुपे ना हाल हमारे
बिखरे दिल के टुकड़े चलता हूँ तेरे सहारे
ह्रदय में वास है मेरा तू ख़ास है
आया हूँ मिलने तुमसे गंगा के उस पार से
मुझको भी मिल जाए प्रसाद तेरे हाथ से
फिर क्यों उदास हैं श्याम साजन तेरे पास है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


