
आ जाए मेरा नाम,
तेरे कलाकारों में,
तेरी भेटें गाता रहूं,
तेरे जगरातो में।।
तर्ज – जी लेंगे सरकार।
ना सुरों का ना ही लय का,
मुझको मैया ज्ञान है,
लाज रखना शेरोवाली,
अब तो तेरा काम है,
खो जाऊं मैं आज,
तेरे जयकारो में,
नरेंद्र चंचल जी को तूने,
जैसे अपना प्यार दिया,
भेंटे तेरी गा के उसने,
नाम अपना अमर किया,
ऐसे ही गाऊं,
तेरे नवरात्रों में,
तेरी भेंटे सुन के मैया,
कोई भी रह ना पायेगा,
इतनी कृपा कर दो अंबे,
‘राजू’ सबको नचाएगा,
झूम उठे आज सारे,
तेरे दरबारो में,
गायक / लेखक – राजू पाडरी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





