
तेरी मुरली की धुन सुनने
तेरी मुरली की धुन सुनने मैं बरसाने को आयी हूँ ।
मैं वृन्दावन को आयी हूँ मैं बरसाने से आयी हूँ,
सुना है श्याम मनमोहन के तुम माखन चुराते हो ।
तुम्हे माखन खिलाने को मैं मटकी साथ लायी हूँ ॥
तेरी मुरली की धुन सुनने मैं बरसाने से आयी हूँ….
सुना है श्याम मनमोहन, के तुम गैया चराते हो ।
तेरे गैया चराने को मैं लकुटी साथ लायी हूँ ॥
सुना है श्याम जी प्यारे ,के तुम नित रास रचाते हो ।
तेरे नित रास रचाने को मै गोपी बन के आई हूँ ॥
सुना है श्याम मनमोहन, के तुम भजनों के रसिया हो ।
तुझे रसिया सुनाने को मै तेरे द्वार आई हूँ॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




