
घटे ना तेरी रहमत,
मेरी शेरा वाली माता,
उसकी होवें मुराद पूरी,
दर पे जो तेरे आता,
तेरी चौखट पे शेरा वाली,
आया बनके मैं सवाली,
बक्श दुआएं मुझको,
भर दे मेरी झोली खाली,
भरने में सागर से गगरी,
कम होता कहां जल है,
तू अथाह करुणा का सागर,
देती मुक्कदर का फल है,
राजीव पर भी मैया,
रहमत सदा करना,
बालक हूं तुम्हारा,
सर पे हाथ मेरे धरना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

