
तेरी राम जी से क्या पहचान,
पहले नही देखा कैसे हो भरोसा,
इतना बता हनूमान,
तेरी राम जी से क्या पेहचान,
कौन सी घड़ी में,
कौन सी जगह पे,
हुई तेरी मुलाकात,
किस कारण से मेरे प्रभु ने,
रखा तुमको साथ,
नर वानर का साथ हुआ कैसे,
कौन सा किया तुमने काम,
गढ़ लंका में आया कैसे,
राक्षस है बलवान,
तुमको भेजा पास में मेरे,
आये क्यों नहीं राम,
हाथ कैसे आई इनकी निशानी,
ये है असम्भव काम,
करके भरोसा देखा मैंने,
और धोखा खाया,
बात ना मानी लक्ष्मण जी की,
ऐसा दिन है आया,
भूल हुई मुझसे ‘बनवारी’ तबसे,
बिछुड़ गए मेरे राम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
