
तेरे एहसान का बदला चुकाया जा नहीं सकता
Tere Ehasaan Ka Badala Chukaaya Ja Nahiin Sakata lyrics
तेरे एहसान का बदला चुकाया जा नहीं सकता,
दिया जो आपने मुझको भुलाया जा नहीं सकता,
अगर मुझको न तू मिलता मेरा मुश्किल गुजारा था,
मुझे दुनिया ने ठुकराया तेरा ही तो सहारा था,
तू हर पल साथी है मेरे छुपाया जा नहीं सकता,
मैं दुनिया में अकेला था तेरे दर पर तो मेला था,
मेरी किस्मत में ला कर के तेरे दर पर ढकेला था,
जो पकड़ा हाथ तुमने है छुड़ाया जा नहीं सकता,
मेरा तेरा लाल हु बाबा बहुत कंगाल हु बाबा,
मगर तेरे नाम की दौलत से मैं माला माल हु बाबा,
गोविन्द तुम से है क्या रिश्ता बताया जा नहीं सकता,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
